1:25 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बरातेदार- होली में होलिका दहन से पूर्व द्वारा आग लगाने का प्रयास करने पर गिरफ्तार

सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बरातेदार में रखी होली में होलिका दहन से पूर्व ही एक व्यक्ति द्वारा आग लगाने का प्रयास करने पर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

दिनांक 03.03..2026 को सूचना मिली की थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बरातेदार में एक व्यक्ति होली दहन से पूर्व ही होली में आग लगा रहा है। इस सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुची तो आदित्य उर्फ मन्नू पुत्र मधुप कुमार शर्मा निवासी बरातेगदार थाना सिविल लाइन जनपद बदायूं द्वारा गांव में रखी होली को जलाने का प्रयास करने लगा । पुलिस द्वारा समझाने पर भी नही माना और अधिक उग्र होकर आमदा फसाद करने लगा। आदित्य उर्फ मन्नू उपरोक्त को त्वरित कार्यवाही करते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया। जिसको गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार बदायूं भेजा गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.