बिल्सी । बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के बेरमई खुर्द गांव में मंगलवार सुबह नल में करंट आने से एक महिला की मौत हो गई। महिला पानी भर रही थी, तभी यह हादसा हुआ। मृतका की पहचान धर्मवती (पत्नी किशन लाल गोस्वामी) के रूप में हुई है। सुबह करीब 7:30 बजे वह नल पर पानी भर रही थीं, तभी अचानक उसमें करंट आ गया और वह गिर गईं।
परिवार के सदस्य उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने धर्मवती को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
अधिवक्ता सुमित गोस्वामी, जो मृतका के पुत्र हैं, ने बताया कि नल में समरसेबल की मोटर पड़ी थी, जिसमें अचानक करंट आ गया था। परिजनों ने इस मामले की सूचना बिल्सी थाना पुलिस को नहीं दी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

