11:15 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

26 रेलकर्मियों को डीआरएम वीणा सिंन्हा ने दिया विशिष्ट सेवा रेल सम्मान

26 रेलकर्मियों को डीआरएम वीणा सिंन्हा ने दिया विशिष्ट सेवा रेल सम्मान।

बरेली 2 फरवरी।

69वें रेल सप्ताह के अवसर पर मैत्री सामुदायिक केन्द्र, न्यू माॅडल कालोनी, इज्जतनगर में आयोजित विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार वितरण समारोह में मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा ने 26 रेल कर्मियों को उनके समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों से मंडल की कार्य प्रणाली में उल्लेखनीय सुधार, उत्पादकता बढ़ाने तथा रेल दुर्घटनाओं को बचाने में महत्वपूर्ण गुणात्कम योगदान के लिए रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया।

रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित होने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए मंडल रेल प्रबंधक सुश्री सिन्हा ने अपने सम्बोधन में कहा कि वर्ष-2024 इज्जतनगर मंडल के लिए उपलब्धियों भरा रहा है। आज यहाँ विभिन्न विभागों के जिन अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जा रहा है, उन्होंने न केवल अपना कर्तव्य निभाया है, बल्कि कर्तव्य से ऊपर उठकर मिसाल पेश की है। चाहे वह संरक्षा का क्षेत्र हो, जहाँ पलक झपकते ही निर्णय लेना होता है या तकनीकी नवाचार, जिसने रेल यात्रा की आधुनिक बनाया है या फिर परिचालन और रख-रखाव, जो बिना रुके 24 घंटे चलता रहता है।

उन्होंने सभी का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि यह आपकी मेहनत ही वह नींव जिस पर भारतीय रेल की सफलता की मजबूत इमारत खड़ी है। आज हम अमृत काल में प्रवेश कर चुके हैं। भारतीय रेल का कायाकल्प हो रहा है- वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनें, पुनर्विकसित शानदार स्टेशन और कवच जैसी सुरक्षा प्रणालियाँ हैं। लेकिन वे मशीनें और तकनीक तब तक सफल नहीं हैं। जब तक उनके पीछे आप जैसा कुशल मानव संसाधन समर्पित न हो। रेल सेवा पुरस्कार तो केवल एक प्रतीक है, असली सम्मान वह भरोसा है जो हमारे देश के करोड़ों रेल यात्रियों को प्रतिदिन सुरक्षित उनको गंतव्य स्थान तक पहुँचाते हैं। मंडल रेल प्रबंधक ने आगे कहा कि 19 फरवरी, 2026 को मुख्यालय गोरखपुर में आयोजित रेल सप्ताह समारोह में महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे उदय बोरवणकर के कर कमलों द्वारा इज्जतनगर मंडल को अन्तर्मंडलीय संरक्षा, पर्यावरण एवं हाउस कीपिंग प्रबंधन, लोको (परिचालन), कर्षण वितरण, लेखा, परिचालन, नागरिक केन्द्रित सेवा दक्षता कार्यकुशलता शील्डें एवं ट्राॅफियाँ प्रदान कर संबंधित अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इज्जतनगर मंडल के ‘‘बी‘‘ श्रेणी के रुद्रपुर सिटी रेलवे स्टेशन को सर्वोत्तम स्वच्छ स्टेशन ट्राॅफी तथा लालकुआं कोचिंग डिपो को सर्वोत्तम व्यवस्थित कोचिंग डिपो २ाील्ड प्रदान की। इसके अलावा ‘डी‘ एवं ‘ई‘ श्रेणी के अंतर्गत आने वाले इज्जतनगर रेलवे स्टेशन को भी सर्वोत्तम स्वच्छ रेलवे स्टेशन ट्राॅफी का पुरस्कार भी दिया गया।

पुरस्कार प्राप्तकर्ता ओं में इंजीनियरिंग विभाग के राजपाल, तकनीशियन/भोजीपुरा, करन चौहान, ट्रैकमेन्टेनर/बदायूँ, अमित कुमार, ट्रैकमेन्टेनर (रेलपथ)/बदायूँ, कौशिक राज, जूनियर इंजीनियर (रेलपथ)/कन्नौज, वेद प्रकाश वर्मा, सहायक (इंजीनियर कार्य)/इज्जतनगर, रामानन्द सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेलपथ)/बीसलपुर; वाणिज्य विभाग के राजन प्रताप सिंह, वाणिज्य अधीक्षक (ईसीआरसी)/इज्जतनगर, राणा प्रताप, टीटीआई/फतेहगढ़; विद्युत (टीआरडी) विभाग के रोशन कुमार, हेल्पर/पूरनपुर, संतोष ओझा, हेल्परी/बीसलपुर, उत्कर्ष जोशी सीनियर सेक्शन इंजीनियर/इज्जतनगर; विद्युत (परिचालन) विभाग के अमित कुमार गुप्ता, लोको पायलट (माल)/काशीपुर, विद्युत (सामान्य) विभाग के संतोष सिंह रावत, जूनियर इंजीनियर/काठगोदाम; सिगनल एवं टेलीकाॅम विभाग के अमित कुमार तिवारी, जूनियर इंजीनियर (सिगनल)/लालकुआँ, अनुपम दास, वरिष्ठ तकनीशियन (टेलीकाॅम)/इज्जतनगर; रेल सुरक्षा बल के रंजीत, निरीक्षक/हाथरस सिटी; परिचालन विभाग की कुमारी अन्नु कांटावाला/इज्जतनगर, अभिषेक, स्टेशन मास्टर/कासगंज, अभिषेक वर्मा, स्टेशन अधीक्षक/कासगंज, दुर्गानन्द प्रसाद, स्टेशन अधीक्षक/इज्जतनगर; कार्मिक विभाग के राजेन्द्र जोशी, मुख्य कार्यालय अधीक्षक व चन्द्र प्रकाश वर्मा मुख्य कार्मिक निरीक्षक/इज्जतनगर; यांत्रिक (सवारी एवं माल डिब्बा) विभाग के जितेन्द्र कुमार, तकनीशियन-।/कासगंज; (ट्रेन शेट) विभाग के संतोष, तकनीशियन-।।/इज्जतनगर; याँत्रिक (लोको शेड) के निशिकांत सिन्हा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर/इज्जतनगर एवं प्रशासन के गौरव द्विवेदी, विधि अधिकारी/इज्जतनगर शामिल हैं।

इस अवसर अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज, सहित मंडल के शाखा अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन भारी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी संदीप सिंह द्वारा किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.