कुंवरगांव। होली एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर नगर क्षेत्र में सोमवार को पुलिस द्वारा व्यापक पैदल गश्त की गई। गश्त के दौरान पुलिस बल ने मुख्य सर्राफा मार्केट, होली चौक, पुरानी पुलिस चौकी , मुख्य चौराहा तथा रामलीला ग्राउंड सहित प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया।
पैदल गश्त का नेतृत्व थाना अध्यक्ष राजेश कौशिक ने किया। इस दौरान उन्होंने बाजारों में मौजूद व्यापारियों व आमजन से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और सभी से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
पुलिस ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए तथा त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की बात कही। गश्त के चलते बाजारों में सुरक्षा का माहौल नजर आया।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com