12:35 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

होली पर वृद्धाश्रम में हवन, बुजुर्गों संग मनाया उत्सव

होली पर वृद्धाश्रम में हवन, बुजुर्गों संग मनाया उत्सव
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम बांस बरोलिया स्थित ऋषि आश्रम शुभ सेवा संस्थान द्वारा संचालित वृद्ध आश्रम में सोमवार को होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में हवन एवं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धा और आस्था के वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। पंडित सप्पू महाराज ने पूर्ण विधि-विधान से हवन संपन्न कराया। हवन कुंड में आहुति देते समय उपस्थित लोगों ने विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि और आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। पूरे आश्रम परिसर में भक्ति और उल्लास का माहौल रहा। संस्था के अध्यक्ष वेदव्यास शर्मा ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने बताया कि आश्रम में समय-समय पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे यहां रह रहे बुजुर्गों को पारिवारिक वातावरण का अनुभव हो सके। इस मौके पर शिव गौड़, हरिओम, मुकेश कुमार, दयाराम, गोविंद शर्मा समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस