12:35 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

होली पर शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस ने किया पैदल मार्च

होली पर शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस ने किया पैदल मार्च
बिल्सी। होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सोमवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह और कोतवाल मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने नगर के मुख्य बाजारों व संवेदनशील इलाकों में पैदल रूट मार्च किया। रूट मार्च कोतवाली परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार, सर्राफा बाजार, अटल चौक और खैरी रोड सहित प्रमुख चौराहों से होकर गुजरा। मार्च का उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा का विश्वास पैदा करना और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना रहा। इस दौरान अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरों की स्थिति जांची और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यातायात प्रबंधन व होली के दौरान संभावित हुड़दंग पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। सीओ सुनील कुमार सिंह ने दुकानदारों व नागरिकों से संवाद कर कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि होलिका दहन स्थलों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। इस मौके पर क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य, अशोक कुमार, विदेश कुमार शर्मा, पुष्पराज सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस