11:15 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमले का आरोपी जीशान एनकाउंटर में ढेर

गाज़ियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमले का आरोपी जीशान एनकाउंटर में ढेर

गाज़ियाबाद में चर्चित यूट्यूबर और एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक पर चाकू से 14 वार कर गंभीर रूप से घायल करने वाले आरोपी जीशान को पुलिस और STF ने संयुक्त ऑपरेशन में एनकाउंटर के दौरान मार गिराया।

धर्म परिवर्तन कर चुके सलीम सोशल मीडिया पर इस्लाम धर्म को लेकर वीडियो बनाते थे, जिससे कुछ लोग नाराज़ बताए जा रहे थे। इसी रंजिश में उन पर जानलेवा हमला किया गया था।

योगी आदित्यनाथ ने मामले में गिरफ्तारी में देरी पर नाराज़गी जताई थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.