10:24 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी होली की खरीद को बाजारों में उमड़ी भीड़,हर ओर जाम।

उझानी बदांयू 1 मार्च।

उझानी में होली के पर्व पर खरीदारी को लेकर बाजारों में लोगों का उत्साह अपने चरम पर है। रविवार सुबह से बाजार में भारी भीड़ उमड़ी। शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों में भीषण जाम लग गया। हर चोराहे पर मौजूद पुलिस कर्मियों को भी जाम खुलवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

सुबह से ही मुख्य चौराहों और व्यावसायिक इलाकों में वाहनों की लंबी कतारें दिखाई दीं। हालात ऐसे रहे कि स्टेशन रोड, घंटाघर चोराहा,कछला रोड पर पैदल चलना तक मुश्किल हो गया।

शहर में सबसे अधिक भीड़ का दबाव कछला रोड, हलवाई चौक,घंटाघर चोराहा, बिल्सी रोड पर देखने को मिला।

होली के त्योहार के मद्देनजर लोग मिठाई, जूते चप्पल,रंग-गुलाल, पिचकारी , रेडीमेड कपड़े और उपहारों की खरीदारी के लिए काफी संख्या में घरों से निकले। दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बहुतायत के कारण सड़कों पर जगह कम पड़ गई। वहीं, सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा अव्यवस्थित ढंग से सामान लगाने के चलते जाम की स्थिति को और गंभीर बना दिया। कई स्थानों पर ठेले, अस्थायी दुकानें और फेरीवाले ने अपनी दुकानों को सड़क तक फैल दिया ,जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। कछला रोड पर मरीजों को अस्पताल ला रही एंबुलेंस भी जाम में फंसीं, मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस को जाम खुलवाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन एक्सप्रेस