।
बदांयू 1 मार्च।
बदांयू जिले में विद्युत विभाग ने होली के त्योहार को देखते हुए सुरक्षा चेतावनी जारी की है। इसमें लोगों से अपील की गई है कि वे बिजली के खंभों, ट्रांसफार्मरों और लाइनों के नीचे या आसपास होलिका दहन न करें, क्योंकि इससे बिजली के केबलों के जलने या टूटने का खतरा रहता है।
इसके अलावा, लोगों को सलाह दी गई है कि वे गीले शरीर से किसी भी विद्युत स्विच या उपकरण को न छुएं, और ट्रांसफार्मर, स्टे-वायर या बिजली के खंभों पर पानी या गीला रंग न फेंकें। यदि कहीं बिजली का तार टूटकर जमीन पर गिर जाए, तो उसे स्वयं हटाने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल विभागीय नियंत्रण कक्ष को सूचित करें।
आपात स्थिति में टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1912 पर संपर्क किया जा सकता है ।










badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

