12:40 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

पर्व पवित्रता से मनाएं,होली में सामग्री चढ़ाएँ : आचार्य संजीव रूप

साप्ताहिक सत्संग

बिल्सी, तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग आयोजित किया गया ।यज्ञ के उपरांत अंतर्राष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने कहा “पर्व पवित्रता से मनाए जाने चाहिए ! होली दीवाली जैसे पर्वों को हमने केवल मनोरंजन का सामान बना लिया है ! शराब पीना आतिशबाजी करना , गंदे रंगों से खेलना , व्यर्थ में लकड़ी जालना यह सब व्यवहार पर्व को दूषित करते हैं । आचार्य ने कहाहोली यज्ञका पर्व है पर्यावरण शुद्धि का पर्व है ! इस अवसर पर हम लोगों को हरे पेड़ो की लकड़ी तथा चोरी से लाई गई लकड़ी होली में नहीं लगना चाहिए किंतु लकड़ी कम मात्रा में और गोबर के कंडे ज्यादा मात्रा में लगाने चाहिए और हर होली में 10 से 20 किलो तक सामग्री चढ़ावानी चाहिए ! घर में भी होली की अग्नि में सामग्री जलानी चाहिए इससे पर्यावरण शुद्ध होता है और रोग शोक दूर होते हैं !
इस अवसर पर प्रश्रय आर्य जय ने वेद मंत्र की व्याख्या की तथा भजन सुनाया ! कार्यक्रम में राकेश आर्य , जयप्रकाश आर्य , विशेष कुमार , पंजाब सिंह ,सूरजवती देवी , श्रीमती कमलेश देवी , गुड्डू देवी , सरोज देवी आदि मौजूद रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस