5:47 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

होली व ईद पर दे सड़कों का तोहफ़ा : पूर्व मंत्री आबिद रज़ा

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने चेयरमैन फात्मा रज़ा को लिखा पत्र।

शहबाज़पुर, स्टेशन रोड, छ सड़का, घंटाघर की सड़के हॉटमिक्स से होली व ईद से पहले बनाना सुनिश्चित करें : पूर्व मंत्री आबिद रज़ा।

आपके संज्ञान में लाना है चूंकि होली व ईद का त्यौहार नजदीक है। शहर के मोहल्ला शहबाजपुर, छः सड़का, स्टेशन रोड, घण्टाघर पर हिन्दू, मुस्लिम व दलित समाज के लोग रहते हैं। “शहबाजपुर से टिकटगंज चौराहा” व “छः सड़का से पुराना बाजार” व “घण्टाघर की चढ़ाई की सड़क” शहर के मुख्य बाजार की सड़के हैं, इन सड़को की हालत बेहद दयनीय है। मुख्य बाजार की सड़के होने के कारण पूरे जिले के लोगों को इन खराब सड़को से गुजरना पड़ता है तथा शहर का संदेश खराब जाता है।

हम जानते है कि पालिका की आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं है, लेकिन उपरोक्त सड़के हिन्दू, मुस्लिम त्यौहारों के कारण बनना अति आवश्यक है। इसलिए आपसे कहना चाहते हैं, उपरोक्त सड़के होली व ईद के त्यौहार से पहले हॉटमिक्स से बनवाने का सम्बन्धित अधिकारी व ठेकेदार को आदेशित करना सुनिश्चित करें।

ताकि बदायूँ की हिन्दू, मुस्लिम जनता का जो विश्वास हमारे और आपके प्रति है, यह बना रहे तथा जिस भरोसे से हर धर्म के लोगों ने आपको वोट देकर पालिका का चेयरमैन बनाया है। वह शहर की जनता का विश्वास कायम रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.