.. 15 लाख की तिरंगा स्ट्रीट लाइट लगाई गयी
मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आबिद रज़ा व पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा के द्वारा उद्धघाटन किया गया
बदायूं। शुक्रवार की शाम क़ादरी गेट से मीरा जी ढाल तक रोशन हुआ फुटपाथ। 15 लाख की लागत से लगाए गए तिरंगा स्ट्रीट लाइट ने पुरे क्षेत्र को जगमगा दिया पालिका शाशन द्वारा 35 ऑक्टोगोनल सिंगल आर्म पोल स्थापित किये। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आबिद रज़ा व पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर स्ट्रीट लाइट का उद्धघाटन किया। इसके साथ ही पूरा मार्ग रौशनी से चमक उठा, जिसे देखने के लिये बड़ी संख्या मे स्थानीय नागरिक मौजूद रहे
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि शहर के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए ऐसे कार्य जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि अंधेरे की समस्या से जूझ रहे इस मार्ग पर अब नागरिक सुरक्षित आवागमन कर सकेंगे।
पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने बताया कि नगर में चरणबद्ध तरीके से अन्य प्रमुख मार्गों पर भी आधुनिक लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगरवासियों की सुविधा और सुरक्षा पालिका की प्राथमिकता है।
स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की। उनका कहना है कि पहले जहां शाम होते ही अंधेरा छा जाता था, अब पूरा इलाका रोशनी से सराबोर रहता है, जिससे दुर्घटनाओं और असामाजिक गतिविधियों पर भी अंकुश लगेगा।
इस अवसर पर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।








badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

