12:40 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

वनबेहटा में भागवत कथा के समापन पर कराया भंडारा

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव वनबेहटा में शिव मंदिर पर पिछले सात दिनों से चल रही श्रीमदभागत कथा के समापन- ग्रामीणों ने एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजित भंडारे में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से ही आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रसाद वितरण की व्यवस्था सुव्यवस्थित रही। इस मौके पर भानु प्रताप सिंह चौहान, अरुण सिंह, यादराम शाक्य, विजय कश्यव, अर्जुन सिंह भूरे चौहान, संदीप सिंह, मोनू सिंह आदि का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस