2:00 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

रजत विद्या मंदिर बसौमा में आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर हिंदू सम्मेलन

उझानी बदांयू 27 फरवरी।

आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन रजत विद्या मंदिर विद्यालय बासोमा में आयोजित किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि पीठाधीश्वर जी महाराज एवं मुख वक्त जिला प्रचारक भारत लाल जी ने किया।

मातृशक्ति का प्रतिनिधित्व बहन पायल ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवकुमार गुप्ता , मंच पर खंड संचालक विनोद पाल सिंह उपस्थित रहे। पीठाधीश्वर दास जी महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदुओं को अपनी शक्ति पहचान कर संगठित रहना होगा अन्यथा हमारी संस्कृति नष्ट होने के कगार पर जा रही है। बहन पायल ने पांच परिवर्तन विषय पर प्रकाश डाला मुख्य वक्ता भारत लाल जी ने कहा हम सनातनी लोक संगठित होकर राष्ट्र की रक्षा करें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा हमारे बच्चों को संस्कार बान बनाती है हमें त्याग की भावना करके संगठित होना चाहिए हमें अपने परिवार को संस्कारवान बनाना होगा। इस अवसर पर राकेश शास्त्री मंडल अध्यक्ष गुलशन जी मंडल महामंत्री रजत कुमार गुप्ता,
विजेंद्र पाल, अंशु चौहान ,पूरन शाक्य ,गौरव साहू, आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन खंड कारवां शैलेंद्र यादव जी ने किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.