10:24 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

शिक्षा के साथ ही संस्कारों के लिए जाने जाते हैं विद्या भारती विद्यालय- अतुल अलंकार

श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया.

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देखकर दर्शक हुए रोमांचित

बदायूं ,मीरा चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आज विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.


कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की अधिष्ठात्रि देवी मां सरस्वती के समक्ष मुख्य अतिथि अतुल अलंकार रस्तोगी ( सभासद नगर पालिका, बदायूं) अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह( ग्राम प्रधान,कुरऊ, बदायूं) व्यवस्थापक ओम प्रकाश वैश्य ने दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया.

मुख्य अतिथि अतुल अलंकार रस्तोगी ने कहा- विद्या भारती विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के लिए समाज में पहचान बनाए हुए हैं.

कार्यक्रम अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने कहा- विद्या भारती विद्यालय के आचार्य परिवार के द्वारा शिशुओं का सर्वांगीण विकास किया जाता है.
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, महिषासुर संग्राम, शिव तांडव, नारी शक्ति, फलों की चौपाल, सरदार भगत सिंह नाटक, राजस्थानी गीत, होली गीत के माध्यम से देश भक्ति, नारी सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

अतिथि परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने कराया तथा कार्यक्रम का संचालन अनोज कुमार सक्सेना ने किया. धन्यवाद आभार व्यवस्थापक ओमप्रकाश वैश्य ने किया.

इस मौके पर अमृतपाल सिंह, सतीश कुमार गंगवार,अनिल वैश्य, राजेंद्र सिंह तोमर, पूनम सिंह, तरन वैश्य, कमलेश कुमार, राजकुमार सिंह सेंगर, अनुज पटेल, हिमांशु उपाध्याय, दिनेश कुमार शर्मा सहित समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा.

विज्ञापन एक्सप्रेस