


बदायूँ। परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन उत्तर प्रदेश में बदायूँ के जिलाध्यक्ष प्रतिक दुबे को उनकी निष्ठा और सक्रियता का बड़ा इनाम मिला है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह ने प्रतीक दुबे की कार्यशैली पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रदेश महासचिव के महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया है।
प्रतीक दुबे को प्रदेश स्तर पर यह नई जिम्मेदारी मिलने से बदायूँ जिले के अनुदेशकों में भारी उत्साह और खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर जिले के अनुदेशकों का कहना है कि यह उनकी मेहनत और संगठन के प्रति समर्पण का प्रतिफल है। उनका मानना है कि प्रतीक दुबे के प्रदेश नेतृत्व में आने से अब बदायूँ के अनुदेशकों की आवाज और समस्याएं सीधे शासन और प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूती से पहुंच सकेंगी।
मिठाइयां बांटकर जताई खुशी
बदायूँ अनुदेशक संघ के जिला महामंत्री अमित उपाध्याय ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दी गई यह जिम्मेदारी प्रतीक दुबे की बेहतरीन कार्यशैली का परिणाम है। इस घोषणा के बाद जिले के अनुदेशकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया और बधाई दी।
इन पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
प्रतीक दुबे को बधाई देने वालों में जिला कोषाध्यक्ष सुनील शाक्य, गुरुदेव शर्मा, कीर्ति, हरिओम, मधुकर, प्रवीण, रजनीश, अनुराग, योगेश, अनुज गुप्ता, प्रतिभा शंखधार, नीरज वर्मा, अमन भाटिया, प्रेम नारायण शाक्य और दुर्गपाल समेत भारी संख्या में अनुदेशक शामिल रहे। सभी ने विश्वास जताया कि नवीन जिम्मेदारी से संगठन को नई ऊंचाईयां मिलेंगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com