10:59 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में 35 किलोमीटर रोड चौड़ीकरण का केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा एवं विधायक हरीश शाक्य ने किया शिलान्यास

बिल्सी । बदायूं जिले के बिल्सी नगर में बुधवार को 35
किलोमीटर रोड चौड़ीकरण परियोजना का शिलान्यास
किया गया। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और बिल्सी के
भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने संयुक्त रूप सेइस
परियोजना की आधारशिला रखी।
यह सड़क बदायूं से नरैनी तक 35 किलोमीटर लंबी
होगी। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय
मंत्री बीएल वर्मा और विधायक हरीश शाक्य का फूल
माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
यह परियोजना बिल्सी की जनता को यातायात जाम की
समस्या से निजात दिलाने और क्षेत्र में विकास के नए
आयाम स्थापित करने के उद्देश्य सेशुरू की गई है।
केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि इस रोड चौड़ीकरण
से बिल्सी की जनता को जाम से मुक्ति मिलेगी और
आवागमन सुगम होगा। उन्होंने केद्र और प्रदेश सरकार
द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का भी जिक्र
किया।
श्री वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाएं सीधे
जनता तक पहंच रही हैं, जबकि पिछली सरकारों में
योजनाएं केवल कागजों तक सीमित रह जाती थीं।
उन्होंने बदायूं में हुए विकास कार्यों पर भी प्रकाश डाला।
बिल्सी के भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने बताया
कि रोड चौड़ीकरण से सड़क दृर्घटनाएं कम होंगी और
आवागमन और भी सुगम हो जाएगा, जिससे बिल्सी
आने जाने वाले लोगों को काफी लाभ मिलेगा उन्होंने
बिल्सी विधानसभा में कराए गए विकास कारयों का भी
उल्लेख किया।
विधायक शाक्य ने जानकारी दी कि डस रोड चौडीकरण
परियोजना पर लगभग 90 करोड रुपये की लागत
आएगी। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञान देवी
सागर, अध्यक्ष पति ओमप्रकाश सागर, दीपक चौहान,
उप जिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह, पीडब्ल्यूडी के रोहन
सिंह, वंदना सिंह, व्यापार मंडल के सूधीर सोमानी
लोकेश वार्ष्णेय, टीट्र जैन, प्रमोद गोस्वामी, आदित्य
महेश्वरी, शेखर सक्सेना, आचार्य संजीव रूप और मृदूल
शर्मा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस