नवजात को जन्म देने के बाद मां ने तोड़ा दम, गांव में शोख-
कुंवरगांव। बनेई गांव की 28 वर्षीय सना बेगम की डिलीवरी के बाद तबीयत बिगड़ने और बरेली ले जाते समय मौत हो जाने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। नवजात बेटी को जन्म देने के कुछ ही घंटों बाद मां की मौत से गांव में शोक की लहर है।
बनेई गांव निवासी सना बेगम पत्नी अजहर को प्रसव पीड़ा होने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां डिलीवरी के बाद उन्होंने बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि प्रसव के बाद उनकी हालत बिगड़ती रही और स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बरेली रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से बरेली लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही सना बेगम ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। मृतका अपने पीछे सात वर्षीय बेटे और नवजात बेटी को छोड़ गई हैं।ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते समुचित उपचार मिलता तो शायद जान बच सकती थी। घटना के बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com