बिल्सी। बिल्सी-बदायं-बिजनौर हाईवे पर स्थित एक मैरिज लॉन के पास रखे 250 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर से अज्ञात
चोरों ने कॉपर कॉयल और कीमती तेल चोरी कर लिया।
घटना को स्रचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने
मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह ट्रांसफार्मर नगर के मोहल्ला संख्या 8 निवासी
अजीत सक्सेना के मैरिज लॉन में बिजली आपर्ति के
लिए लगाया जाना था। लॉन संचालक को हाल ही में
250 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने की स्वीकृति
मिली थी, और इसे कुछ दिन पहले ही वहां रखवाया
गया था।
रविवार की रात अज्ञात चोरों ने ट्रांसफार्मर को खोलकर
उसके अंदर लगी कॉपर की कायल और सारा तेल
निकाल लिया। सोमवार सुबह जब चौकीदार अपनी
ड्यूटी पर पहुंचा, तो उसने ट्रांसफार्मर के पुर्जे बिखरे
हुए देखे। उसने तुरंत घटना की जानकारी मैरिज लॉन
संचालक अजीत सक्सेना को दी।
जिसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचित किया गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया
और आसपास के लोगों से पूछताछ की पुलिस क्षेत्र
में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
अजीत ग्राइंडोर होटल के मैनेजर प्रशांत कुमार ने बताया
पुलिस को सूचना दे दी गई है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

