7:39 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में स्पोर्ट्स मीट के मेधावी खिलाड़ियों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में गत माह आयोजित वार्षिक स्पोर्ट्स मीट के विजेता विद्यार्थियों को एक गरिमामय पदक वितरण समारोह में सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में उत्साह, उल्लास और गौरव का वातावरण देखने को मिला। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. राजीव सिंह, श्री चंद्रसेन माहेश्वरी एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री उमंग राज सक्सेना द्वारा खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के साथ किया गया। विद्यार्थियों ने आकर्षक मार्च-पास्ट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।
खेल प्रतियोगिताओं में दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद, कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन सहित अनेक इनडोर एवं आउटडोर खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें छात्रों ने अनुशासन, टीम भावना और अद्भुत खेल प्रतिभा का परिचय दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री उमंग राज सक्सेना ने कहा कि, “खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच को भी सशक्त बनाते हैं।”
विद्यालय के डायरेक्टर श्री वी. पी. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि, “फ्यूचर लीडर्स स्कूल का लक्ष्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास है। खेल गतिविधियाँ उन्हें स्वस्थ, ऊर्जावान और आत्मनिर्भर बनाती हैं।”
प्रबंध निदेशक श्री राहुल कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा, “हार और जीत जीवन का हिस्सा हैं, किंतु खेल भावना ही सच्ची विजय है। हमें अपने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व है।”
प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व गुणों का विकास करते हैं तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।
समारोह के अंत में शिक्षकों ने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

विज्ञापन एक्सप्रेस