9:01 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

एसडीएम पर भ्रष्टाचार व अभद्रता का आरोप, वकीलों ने किया प्रदर्शन

बार एसोसिएशन ने सीडीओ को सौंपा ज्ञापन
बिल्सी। तहसील परिसर में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने एसडीएम पर भ्रष्टाचार और अभद्रता का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कार्रवाई के लिए तहसील दिवस में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। बार एसोसिएशन के महासचिव ज्ञान सिंह त्यागी ने आरोप लगाया कि एसडीएम का व्यवहार अधिवक्ताओं के प्रति असहयोगपूर्ण और अभद्र है। उन्होंने कहा कि इससे तहसील की न्याय व्यवस्था प्रभावित हो रही है और वादकारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि एसडीएम के खिलाफ विगत 6 फरवरी से उनके कोर्ट का बहिष्कार जारी है, जो उनके स्थानांतरण तक जारी रहेगा। प्रदर्शन में अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, ठाकुर हेमेंद्र सिंह, मुकेश कुमार सिंह, विवेक राठी, अरुण गौतम, सलीम मियां, रामप्रकाश, रामनाथ शर्मा, गिरीश बाबू, अखिलेश सक्सेना, योगेश विसारिया, मंजू यादव, आशीष शर्मा, विनोद कुमार, प्रशांत त्यागी और सोमपाल सिंह सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस