3:28 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

सपा नेता रिजवान मलिक ने रखा इफ्तार, रोजेदारों ने की शिरकत

सपा नेता रिजवान मलिक ने रखा इफ्तार, रोजेदारों ने की शिरकत
बिल्सी। रमजान माह के दूसरे रोजे पर समाजवादी पार्टी के नेता रिजवान मलिक ने अपने आवास पर शुक्रवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने पहुंचकर इफ्तार किया और मुल्क में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। इफ्तार से पहले कुरआन-ए-पाक की तिलावत की गई, इसके बाद खजूर और शरबत से रोजा खोला गया। सपा नेता रिजवान मलिक ने कहा कि रमजान भाईचारे, आपसी सौहार्द और जरूरतमंदों की मदद का पैगाम देता है। हमें इस पवित्र माह में एक-दूसरे की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। इस मौके पर इकरार अहमद, आरिस अल्वी समेत कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस