6:37 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

लखनऊ: यूपी पंचायत चुनाव 2026 — मतदाता सूची प्रकाशन तिथि में संशोधन, अब 15 अप्रैल को होगी अंतिम सूची जारी

उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2026 के कार्यक्रम में संशोधन करते हुए अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की नई तिथि घोषित की है। पहले यह 28 मार्च निर्धारित थी, जिसे अब 15 अप्रैल 2026 किया गया है।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावे व आपत्तियों का निस्तारण 7 जनवरी से 16 मार्च 2026 तक किया गया। 21 फरवरी से 16 मार्च तक कंप्यूटरीकरण व मतदान केंद्र निर्धारण हुआ। इसके बाद 17 मार्च से 13 अप्रैल 2026 तक वार्ड मैपिंग, एसवीएन आवंटन और अन्य तैयारियाँ पूरी की जाएंगी।

आयोग के मुताबिक 15 अप्रैल 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी, जिसके बाद चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस