10:19 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूँ – पुलिस मॉडर्न स्कूल मे भारत स्काउट गाइड द्वारा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

पुलिस मॉडर्न स्कूल बदायूँ मे भारत स्काउट गाइड के द्वारा त्रिदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया । शिविर समापन पर टोलियों द्वारा क्रियात्मक कार्य का प्रदर्शन किया गया ।
क्षेत्राधिकारी लाइन्स डा० देवेन्द्र कुमार जी द्वारा बच्चों के कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की व स्काउट गाइड के छात्र जीवन मे महत्त्व पर प्रकाश डाला । बच्चों को पौष्टिक आहार और नियमित व्यायाम, जीवनशैली पर भी मार्गदर्शन किया ।
प्रतिसार निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह जी द्वारा बच्चों के कार्य व प्रशिक्षक स्काउट श्री नन्दराम शाक्य जी को साधुवाद दिया ।
प्रधानाचार्य श्री शैलेन्द्र बत्तरा द्वारा उपस्थित भारत स्काउट गाइड के जिलाध्यश श्री असरार अहमद , श्री कमल किशोर जी , गणमान्य नागरिक एवं स्टाफ का आभार व्यक्त किया ।

विज्ञापन एक्सप्रेस