7:28 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

नगर कुंवरगांव में दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण हुए वितरित

नगर के होली चौक पर आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व में पात्र पाए गए कुल 95 दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र समेत अन्य सहायक उपकरण वितरण किए गए। उपकरण पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और चिकित्सकीय टीम की मौजूदगी में लाभार्थियों को उपकरण सौंपे गए। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य जरूरतमंदों को आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे दैनिक कार्य सुगमता से कर सकें। कार्यक्रम के दौरान सभासद राकेश साहू ने कहा कि दिव्यांगजन और बुजुर्ग समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, उन्हें सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। मौके पर डॉ. नदीम, डॉ. अमित मौर्य और उपेंद्र साहू, राकेश साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस