4:59 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

कुंवरगांव – अज्ञात चोरों के हौसले बुलंद, आधा दर्जन से अधिक नलकूपों को बनाया अपना निशाना

कुँवरगावं थाना में अज्ञात चोरों का आतंक लगातार बढता जा रहा है, आये दिन चोरों द्वारा चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती पेश कर रहे हैं।इन चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

ताजा घटना थाना क्षेत्र के गांव प्रहलादपुर की है जहां मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की बीती रात अज्ञात चोरों ने आधा दर्जन से अधिक किसानों के निजी नलकूपों को निशाना बना लिया जहां अज्ञात चोर ने इन नलकूपों से हजारों का सामान चोरी कर ले गए । किसानों ने थाना पुलिस को सूचना दी है।

बताया जाता है कि अज्ञात चोरों ने किसान तुलाराम ,सुम्मेरी ,बीपी सिंह , मलखान, रमेश,सुखपाल हसनपुर के ट्यूबवैलों में नकब लगा लिया जहां अज्ञात चोर पानी का पाइप , बैटरी , स्टार्टर ,तार आदि सामान चोरी कर ले गए वहीं अन्य किसानों के नलकूपों से स्टार्टर ,केबिल चोरी कर ले गए ।किसान बुधवार सुबह जब खेतों पर पहुंचे तो उन्हें टूबैलो में नकब लगे मिले और सामान गायब था कटे हुए केबिल तार दूरस्थ स्थान पर खेतों में पड़े मिले ।जिसके बाद किसानों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी और थाने पहुंच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है किसानों ने पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठाए हैं कि रात में चोरों की आवाजाही रहती है पिछले वर्ष सितंबर माह में क्षेत्र के गांव खासपुर में आधा दर्जन किसानों के ट्यूबवैलों चोरियां हुई थी जहां किसान अमर सिंह ने थाने में तहरीर और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया था लेकिन आजतक उस घटना का पुलिस ने खुलासा नहीं किया है किसान अमर सिंह थाने के चक्कर लगाते लगाते परेशान हैं किसान का आरोप है कि जब थाने जाओ तो पुलिस हमको जांच चलने के नाम पर थाने से भगा देती है लेकिन घटना का खुलासा नहीं कर रही है । पुलिस की सुस्त कार्य प्रणाली से चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं वह एक के बाद एक को अपना निशाना बना रहे हैं ।

इस संबध में थानाध्यक्ष राजेश कौशिक ने बताया कि उनके संज्ञान में ऐसी कोई घटना नहीं है

विज्ञापन एक्सप्रेस