12:15 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में होली पर खुली रहेंगी शराब दुकानें, नई आबकारी नीति लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस वर्ष होली के मौके पर शराब की दुकानें बंद नहीं रहेंगी। राज्य सरकार की नई आबकारी नीति के तहत त्योहार के दिन भी अधिकृत दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है।
आबकारी विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, पहले प्रमुख त्योहारों पर शराब दुकानों को अनिवार्य रूप से बंद रखा जाता था, लेकिन संशोधित नीति में कुछ अवसरों पर संचालन की छूट दी गई है। इसी क्रम में होली के दिन भी लाइसेंसधारी दुकानों से सामान्य दिनों की तरह बिक्री होगी।
विभाग ने बताया कि यह फैसला राजस्व व्यवस्था और लाइसेंस नियमों को ध्यान में रखकर लिया गया है। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध बिक्री रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.