2:05 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

पुलिस मॉडर्न स्कूल रिजर्व पुलिस लाइन मे आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन

पुलिस मॉडर्न स्कूल रिजर्व पुलिस लाइन बदायूं मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० ब्रजेश कुमार सिंह के निर्देशन में SDRF टीम बरेली के उप निरीक्षक श्री हिमान्शु सोनवानी की टीम द्वारा आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें
1.प्राकृतिक आपदाओं से बचाव,
2.गैस लीकेज एवं आग से सुरक्षा,
की स्थिति में प्राथमिक उपचार,
3.गले में चोकिंग होने पर उपाय,
4. भूकम्प की स्थिति में बचाव
5.CPR की विधि
6.रक्तस्राव रोकने के प्राथमिक उपचार
आदि विषयों पर स्कूल स्टाफ व विद्यार्थियों को जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शैलेन्द्र बत्तरा सहित समस्त स्टाफ एवं वरिष्ठ स्काउट प्रशिक्षक श्री नन्दराम शाक्य उपस्थित रहे। विद्यार्थियों एवं स्टाफ को आपातकालीन स्थिति में सतर्कता एवं त्वरित कार्यवाही हेतु प्रशिक्षित किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.