10:19 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूं में क्रीडा प्रतियोगिता

राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूं में दिनांक 17/02/ 2026 को दशम् क्रीडा प्रतियोगिता समारोह के तृतीय दिवस का रिले रेस कराने के पश्चात समापन हुआ। रिले रेस का आयोजन कु. सरिता गौतम द्वारा किया गया। रिले रेस में प्रथम स्थान पर आने वाली टीम में हिबा बी, मंजरुल फात्मा, इल्मा एवं अंशिका ने प्रतिभाग किया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री अमित कुमार रिछारिया मुख्य अतिथि के रूप में रहे। रिछारिया जी ने छात्राओं को क्रीडा का महत्व, अनुशासन एवं सार्थकता के विषय में बताया, उन्होंने छात्राओं को यह बताया की स्टेडियम में कई प्रकार की खेल सिखाए जाते हैं जिस छात्रा का जिस खेल में रुचि है वह जाकर कुशल प्रशिक्षक के साथ अभ्यास कर उसे सीखने की कोशिश करे। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ वंदना ने छात्राओं को बताया कि खेल को अनुशासन और खेल की भावना से खेलने वाला खिलाड़ी ही अपने लक्ष्य को प्राप्त करता है। अंत में विगत तीन दिवसों में संपन्न हुए क्रीड़ा प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रतियोगिता के परिणाम में बी.एससी षष्ठ सेमेस्टर की छात्रा अंशिका को चैंपियन। घोषित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर क्रीड़ा प्रभारी डॉ सतीश कुमार जी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया कार्यक्रम में समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस