1:50 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ने बाल विवाह जागरूक बाल विवाह एक अपराध है की शपथ दिलाई

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट रजिस्टर्ड भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने अपनी टीम के साथ चौकी चौराहा स्थित गांधी पार्क में बाल विवाह के विरुद्ध अभियान चलाया समाज के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने बाल विवाह को एक अपराध है बताते हुए समझाया और शपथ ग्रहण कराई की हम लोग समाज में बाल विवाह नहीं होने देंगे अगर कोई बाल विवाह करता है तो उसकी सूचना बाल कल्याण विभाग, ग्रामीण क्षेत्र पर ब्लॉक में थाने में और शासन के जिम्मेदार सक्षम अधिकारी को देंगे बाल विवाह एक ऐसी कुरीति है इससे बालक और बालिकाओं का भविष्य नष्ट होता है उनकी शिक्षा दीक्षा एवं बाल अवस्था भंग होती है राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने समझाया कि देश के भविष्य के लिए शिशु अवस्था से लेकर बाल अवस्था तक बाल बालकओ स्वच्छ पोषण शिक्षा एवं स्वस्थ रहने के लिए विभिन्न खेलों की आवश्यकता है जिससे उनके मस्तक तीव्र ऊर्जावान बने जो भविष्य में युवावस्था में देश के उज्जवल भविष्य में अपना सहयोग देकर देश की शान बने उनके जीवन में होने वाले बाल विवाह जैसी कुरिति बचाया जा सके बाल विवाह जैसे श्रॉफ से मुक्ति दिलाने के लिए प्रत्येक देशवासी को बाल विवाह का विरोध करना चाहिए और बाल विवाह विरुद्ध जागरूक होकर सशक्त भारत बनाने में अपना सहयोग करना चाहिए जिससे भारत बाल विवाह मुक्त हो सके बाल विवाह प्रतिबंध जागरूकता कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन निहालनी, संरक्षक जे.आर गुप्ता, रिंकी सैनीआदि समाज सेवक एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस