8:45 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

क्षत्रिय महासभा ने दिवंगत जनों को दी श्रद्धांजलि

क्षत्रिय महासभा बदायूं एवं महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने शिव पुरम बदायूं स्थित प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह के कार्यालय पर एकत्र होकर जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के जिला समन्वयक एवम क्षत्रिय महासभा तहसील सहसवान के अध्यक्ष आर्येंद्र पाल सिंह की ९० वर्षीय पूज्यनीय दादी शांती देवी एवं समाजसेवी व प्रतिष्ठित व्यवसाई वीरपाल सिंह चौहान के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट, प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह, वरिष्ठ ट्रस्टी धनपाल सिंह, जिला अध्यक्ष राकेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश चौहान, संरक्षक क्षत्रिय सैनिक सभा विजय रतन सिंह, अभिषेक पुंडीर, सुरेश पाल सिंह चौहान, विवेक कुमार सिंह, सनी चौहान, मनोज तोमर, सुरेश सिसौदिया अध्यक्ष क्षत्रिय समाज विकास समिति, धर्मेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.