11:11 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

केंद्रीय बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम :- राजीव कुमार गुप्ता

व्यापार, उद्योग, किसान और मध्यम वर्ग को राहत देने वाला बजट :- राजीव कुमार गुप्ता

बदायूँ :- बदायूँ क्लब, बदायूँ में केंद्रीय बजट 2026-27 पर आयोजित व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने व्यापारियों को संबोधित किया।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट देश की आर्थिक मजबूती, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने आगे कहा मोदी सरकार ने इस बजट के माध्यम से व्यापार, उद्योग, किसान और मध्यम वर्ग को राहत देने के साथ-साथ एमएसएमई क्षेत्र को प्रोत्साहन, कर प्रणाली में सरलीकरण, बुनियादी ढांचे के विकास और रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया है। यह बजट व्यापारियों के लिए नई संभावनाएं और अवसर लेकर आया है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को और गति मिलेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों ने बजट का स्वागत करते हुए अपने सुझाव एवं विचार भी साझा किए। अंत में सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया गया।


इस अवसर पर जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता, प्रदेश मंत्री उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल पवन जैन, सर्वेश गुप्ता, गोपाल, रूपेंद्र सिंह लावा, धीरज पटेल आदि व्यापारी जन उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.