2:54 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय टीम के साथ गांधी उद्यान में किया वृक्षारोपण

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट रजिस्टर्ड भारत की टीम ने बरेली स्थित गांधी उद्यान में राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया के जन्मोत्सव पर पांच वृक्ष रसभरी जामुन के लगाकर वृक्षारोपण किया इस मौके पर पर्यावरण बंद एवं जलवायु परिषद इकाई भारत की डॉक्टर साधना मिश्रा ने भी अपने हाथों से पौधे लगाते हुआ कहा पर्यावरण और वातावरण से धारा को हरा भरा रखने के लिए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह अपने-अपने जन्म दिवस पर ज्यादा नहीं तो कम से कम दो-दो पौधे अवश्य लगाये राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानियाने बताया कि हमारा संस्था हर वर्ष लगभग दस हजार पौधे लगाकर वृक्षारोपण करता जिसमें राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की पूरी टीम का सहयोग रहता है आज मैं अपने जन्मदिन पर भी परंपरागत पांच पौधे लगा रही है वृक्षारोपण के अवसर पर पर्यावरण बाल एवं जलवायु परिषद इकाई भारत की डॉ साधना मिश्रा एवं राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इसी का सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन निहालनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य, राष्ट्रीय संगठनमंत्री सत्येंद्र सिंह, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा फौजी लाखन सिंह, सहारनपुर से अमित जी, जीआईसी की उप प्रधानाचार्य कुसुम लता राजपूत, आदि पदाधिकारी ने वृक्षारोपण किया

विज्ञापन एक्सप्रेस