1:26 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। महाशिवरात्रि पर्व भक्तिभाव व धूमधाम के साथ मनाया

बिसौली। नगर व क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व भक्तिभाव व धूमधाम के साथ मनाया गया। शिवभक्त सुबह से ही अपने इष्ट महादेव का जलाभिषेक करने मंदिरों पर कतार लगाए नजर आए।
नगर के हथौड़ा देवी मंदिर, गंवादेवत, प्राचीन नाथ बाबा पशुपतिनाथ शिव मंदिर, मनोकामना मंदिर के अलावा दबतोरी के त्यागी बाबा के सनातन आश्रम स्थित शिव मंदिर पर भक्तों ने शिवलिंग का जलाभिषेक कर भगवान शिव के प्रिय बेलपत्र, बेर, दूध, दही, धतूरा आदि चढ़ाए। काफी संख्या में शिवभक्तों ने कांवड़ लाकर गंगाजल से जलाभिषेक किया। मंदिरों पर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.