बिल्सी । बदायं जिले के बिल्सी नगर में महाशिवरात्रि पर्व को
लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। सुरक्षा व्यवस्था बनाए
रखने के लिए जगह-जगह पुलिस कर्मियों को तैनात
किया गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु जल भरने के लिए
कछला गंगा घाट की ओर जा रहे हैं।
श्रद्धालुओं के लिए बिल्सी नगर के रंजना तिराहा पर तीन
दिवसीय विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। पूर्व
सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने कार्यक्रम में पहंचकर प्रसाद
वितरित किया और आयोजक टीम को बधाई दी। बिल्सी
से भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने भी इस अवसर पर
श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा और आयोजकों की सराहना
की।
दयालु मित्र गढ़़ सेवा समिति के राजेश चंद्र ‘जादू गुर
जी’ ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यह
भंडारा आयोजित किया गया है। यह भंडारा 1 3 फरवरी
सें शुरू हुआ है और 15 फरवरी तक निरंतर चलेगा। 15
फरवरी को मंदिरों में जलाभिषेक किया जाएगा।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अंबियापुर चौराहा, बदायं
चौराहा, सिरासोल चौराहा, रंजन तिराहा, खैरी बस
स्टैंड और अटल चौक जैसे प्रमूख स्थानों पर पुलिस
बल तैनात किया गया है। इस अवसर पर बिल्सी नगर
पालिका अध्यक्ष पति ओमप्रकाश सागर, डाॉ. उमेंद्र
गुप्ता, अमित महेश्वरी, सूधीर सोमानी, लोकेश वार्ष्णेय
दीपक चौहान सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद

रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

