12:17 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

दरगाह हजरत मज़ाक मियां साहब फर 68 वीं सालाना नियाज़

बदायूँ। शहर के खेडा नवादा सागरताल रोड स्थित विश्व प्रसिद्ध दरगाह हजरत मजाक मियां साहब रहमतुल्लाह अलैह पर हर साल की तरह इस साल भी हजरत किबला शाह मजाक मियां साहब रहमतुल्ला अलैह के साहबजादे हजरत ख्वाजा सैयद शाह मोहम्मद ईसार अली अल मारूफ हजरत मौलवी मियां साहब की 68 वीं सालाना नियाज़ हसबे तारीख के मुताबिक मनाई गई।
सालाना नियाज़ की महफिल का आगाज अल्लाह की हमदो सना ब नाते पाक से किया गया। बाद में मीलादे पाक की महफिलें महफिल सजाई गई जिसमें नातखांओ में रूहानी नात शरीफों का नजराना पेश कर हाजिर अकीदतमंदों का जीत लिया। बाद में दूरदराज से आये कब्बाल की टोली ने भी रूहानी व सुफीयाना कलामों की बौछार करते हुये धूंम मचाकर दरगाह पर मौजूद अकीदतमंद लोगो का दिल जीत लिया। कब्बाली के कलामों को सुनकर मौजूद अकीदतमंद लोग मस्त होकर मस्ती में झूम उठे और खुश होकर कब्बालो पर नोटों की भी जमकर बारिश की। कब्बाली के बाद नियाज़ की महफिल की रस्म अदायगी की गई जिसमें दरगाह के सज्जादा नशीन हजरत ख्वाजा सैयद शाह मोहम्मद इख्तियार अली अल मारूफ चांद मियां साहब व हजर ख्वाजा सैयद शाह मोहम्मद आसार हैं ली अल मारूफ अली मियां साहब ने मुल्क की सलामती व खुशहाली के लिए दुआये खैर की।
इस बीच दरगाह पर मौजूद दरगाह पर मौजूद अकीदतमंदों ने मजारे मुबारक पर गुलपोशी व चादरपोशी की रस्स अदायगी कर दुआएं व मन्नतें मांगी। अकीदतमंदों का मानना है की यहां दरगाह पर की गई हाजरी कभी खाली नहीं जाती है यहां सच्चे दिल से मांगी गई दुआ व मन्नत जरूर पूरी होती है जिसके मददेनजर यहां दरगाह पर हर मजहब व हर धर्म के अकीदतमंदों का आना जाना भी लगा रहता है। और यहां दरगाह की हाजरी कर लोग फैज भी हासिल करते हैं।
नियाज़ के बाद लंगर शरीफ की महफिल सजाकर लोगो को लंगर का खाना खिलाया गया। साथ ही फातिहा का तबर्रुक भी तकसीम किया गया। दरगाह के हजरत ख्वाजा सैयद शाह मोहम्मद इजह अली अल मज़ाकी व हजर ख्वाजा सैयद शाह मोहम्मद फज़ले अली अल मज़ाकी ने भी लोगो को दुआओं से नवाजा।
इस मौके पर गुलाम अली, अफ़जल अज़ीज़ खान, सैयद ताहिर, सैय्यद दीदार अली, इकरार अली, पप्पू भाई, सैय्यद दियार, अरसलान अफ़जल, अब्दुल शाहनवाज खान, मो. इकरार अली, सैयद दरबार अली आदि बहुत से लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.