1:25 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में धड़ल्ले से हो रहा अवैध मिट्टी खनन,एसडीएम के निर्देश पर राजस्व टीम दो वाहन पकड़े

बिल्सी में धड़ल्ले से हो रहा अवैध मिट्टी खनन
एसडीएम के निर्देश पर राजस्व टीम दो वाहन पकड़े
बिल्सी। तहसील क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार इन दिनों धड़ल्ले से जारी है। प्रशासनिक सख्ती के बावजूद खनन माफिया बेखौफ होकर खेतों और जंगलों से मिट्टी का उठान कर रहे हैं। खनन अधिकारी की कथित उदासीनता के बीच अब एसडीएम के निर्देश पर शुक्रवार को राजस्व टीम ने कार्रवाई करते हुए दो वाहनों को पकड़ लिया। मिली जानकारी के अनुसार, एसडीएम प्रेमपाल सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार मोहित कुमार राठी के नेतृत्व में राजस्व टीम ने क्षेत्र के गांव सूरजपुर जंगल में छापेमारी की। टीम को मौके पर एक जेसीबी मशीन और एक डंपर अवैध खनन में संलिप्त मिले। दोनों वाहनों को तत्काल कब्जे में लेकर बिल्सी कोतवाली पहुंचा दिया गया। प्रशासन द्वारा दोनों वाहनों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यदि खनन संबंधी वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए तो संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि तहसील क्षेत्र के सूरजपुर, बैरमई, बादशाहपुर, बागरपुर और सागरपुर आदि गांवों में लंबे समय से मिट्टी का अवैध खनन हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद खनन अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे थे, जिसके चलते खनन माफिया के हौसले बुलंद थे। एसडीएम ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में खनन माफिया में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.