बाबा स्कूल में बच्चों का किया गया टीकाकरण
बिल्सी। नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को 5 से 10 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए एमआर (खसरा-रूबेला) टीकाकरण अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य बच्चों को खसरा व रूबेला जैसी संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखना रहा। स्वास्थ्य विभाग की प्रशिक्षित टीम ने सभी आवश्यक सावधानियों के साथ बच्चों को टीके लगाए। टीकाकरण से पूर्व अभिभावकों को सूचित कर उनकी सहमति प्राप्त की गई। डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि बच्चों के स्वस्थ भविष्य के लिए सभी को ऐसे अभियानों में सहयोग करना चाहिए। इस मौके पर प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी, डब्ल्यूएचओ से डॉ. आमीन, एमओआईसी डॉ. अनिल गुप्ता, सपना सक्सेना, संगीता शाक्य व रश्मि चौहान आदि मौजूद रही।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

