5:18 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

डिवाइडर से टकराने से 2 छात्र गंभीर रूप से घायल, मामला बदायूं नगर का

बदायूं । नगर के पंडित जी पेट्रोल टंकी के समीप विवेक विहार कॉलोनी के सामने बने डिवाइडर से दो छात्र मोटरसाइकिल से टकराने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक आज शुक्रवार सुबह 08:00 बजे
पंडित जी पेट्रोल टंकी के समीप विवेक विहार कॉलोनी कॉलोनी के सामने बने डिवाइडर से दो छात्र मोटरसाइकिल से टकरा गए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार हुईं कि सड़क पर खून ही खून बिखर गया।
मौजूद लोगों के अनुसार एक छात्र बड़े बाज़ार के व्यापारी उमेश चंद्र का बताया जा रहा है। दोनों को तत्काल जिला चिकित्सालय स्थानीय लोग लेकर पहुंच जाएं,जहां उनका इलाज़ चल रहा हैं। 112 नंबर पुलिस भी मौके पर पहुंच

गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस