9:17 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

भागवत कथा के समापन पर हुआ भंडारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

भागवत कथा के समापन पर हुआ भंडारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम बमेढ़ में विगत सात दिनों से चल रही श्रीमद्भागवत कथा का समापन बृहस्पतिवार को हवन-पूजन व पूर्णाहुति के साथ हुआ। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा के अंतिम दिन आयोजकों की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। यहां कथावाचक रामनरेश चेतन ने सात दिनों तक भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और भक्ति, धर्म व सदाचार का महत्व बताया। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण कथा श्रवण के लिए उपस्थित रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। भंडारे में लोगों ने बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के सफल बनाने में मृंगाक जैन टीटू, पप्पू सिंह,पदमसिंह, ओमपाल सिंह प्रधान, सोनू यादव, कुंवरपाल सिंह, सत्यवान सिंह आदि का विशेष सहयोग।

विज्ञापन एक्सप्रेस