12:34 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

दिव्यांग मजदूर पर दराती से हमला कर किया घायल

दिव्यांग मजदूर पर दराती से हमला कर किया घायल
हरी मिर्च तोड़ने को लेकर बमेढ़ गांव में हुआ विवाद
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बमेढ़ में बृहस्पतिवार को हरी मिर्च तोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक दिव्यांग मजदूर की दबंगों ने जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की दराती से हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार थाना इस्लामनगर क्षेत्र के ग्राम नसरोल निवासी दिव्यांग मजदूर डाल चंद्र पुत्र पूरन लाल बिल्सी क्षेत्र के ग्राम बमेढ़ में एक किसान के खेत पर मजदूरी कर हरी मिर्च तोड़ने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी खेत स्वामी पक्ष से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि दबंगों ने मजदूर पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। इस बीच लोहे की दराती से भी वार किया गया, जिससे वह घायल हो गया। घायल मजदूर ने कोतवाली पहुंचकर घटना की शिकायत की। पुलिस ने उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस