11:02 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

काठमांडू में भारत का परचम लहराने उतरेंगे बदायूं के अजय पाल सिंह

काठमांडू (नेपाल) :

नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित होने जा रही चतुर्थ माउंट एवरेस्ट क्योरुगी एवं द्वितीय पूमसे (जी-1) ओपन इंटरनेशनल ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में जनपद बदायूं के ताइक्वान्डो खिलाड़ी अजय पाल सिंह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जिला ताइक्वान्डो संघ, बदायूं के अध्यक्ष श्री मेंहदीरत्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 18 से 20 फरवरी 2026 तक काठमांडू स्थित त्रिपुरेश्वर दशरथ रंगशाला इंडोर हॉल में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का आयोजन वर्ल्ड ताइक्वान्डो (WT) एवं एशियन ताइक्वान्डो यूनियन (ATU) द्वारा नेपाल ताइक्वान्डो संघ (NTA) के सहयोग से किया जा रहा है।

इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में ए पी इंटरनेशनल स्कूल, बदायूं के ताइक्वान्डो कोच अजय पाल सिंह सीनियर वर्ग पूमसे स्पर्धा में भारत की ओर से प्रतिभाग करेंगे।

अजय पाल सिंह ने इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। वह प्रतिदिन लगभग 6 घंटे कड़ा अभ्यास कर पसीना बहा रहे हैं, ताकि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और जनपद का नाम रोशन कर सकें।

अजय पाल सिंह के चयन से बदायूं के खेल प्रेमियों एवं ताइक्वान्डो खिलाड़ियों में हर्ष का माहौल है।

 

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.