1:48 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

परशुराम कॉलोनी में देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा आज

नगर में श्रध्दालुओं ने निकली भव्य शोभायात्रा
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या एक स्थित महाराणा प्रताप राजकीय डिग्री कॉलेज के पीछे स्थापित परशुराम कॉलोनी में बने नए शिव मंदिर में रविवार को शिव परिवार सहित कई देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस पावन अवसर को लेकर शनिवार को नगर में देव प्रतिमाओं के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर मुख बाजार पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु हाथों में ध्वज लिए भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। आयोजकों ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में विधिविधान से पूजा-अर्चना कराई जाएगी। उसके बाद मंदिर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें सैकड़ों लोग प्रसाद ग्रहण करेगें। शोभायात्रा में कपिल शर्मा, अनिल दीक्षित, बबली शर्मा, गौतम शर्मा, गोविंद शर्मा, विवेक शंखधार सहित कई लोगों का विशेष सहयोग रहा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस