1:50 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में हाइवे पर ट्रैक्टर से गिरकर युवक की मौत

भंडारे को लकड़ी लेने के लिए नगर को आया था
बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर स्थित एक कोल्ड स्टोरेज के सामने ट्रैक्टर से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर शव पीएम को भेबा है। मृतक की पहचान मूसाझाग थाना क्षेत्र गांव गुरुगांव निवासी मुकेश पुत्र दिलकुश के रूप में हुई है। सतेती गांव निवासी श्याम पाल ने बताया कि उनके गांव में भंडारे का आयोजन होना था। इसके लिए गांव के कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से लकड़ी लेने बिल्सी आ रहे थे। इसी ट्रैक्टर-ट्रॉली में मुकेश भी सवार था। जैसे ही ट्रैक्टर हाइवे पर आलोक कोल्ड स्टोरेज के पास पहुंचा, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से मुकेश ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत बिल्सी सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार मुकेश पिछले करीब दो महीने से सतेती गांव में अपनी बहन-बहनोई के घर रह रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस