1:48 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

15 को शाही बारात और शिव विवाह का भव्य आयोजन

बिल्सी। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा महाकाल की शाही बारात एवं शिव विवाह का भव्य आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। आयोजनों की शुरुआत 14 फरवरी को दोपहर 12 बजे बाबा महाकाल के रुद्र अभिषेक से होगी। इसी दिन सायं 4 बजे हल्दी एवं संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 15 फरवरी को प्रातः 11 बजे अंबियापुर चौराहे से बाबा महाकाल की शाही बारात नगर भ्रमण के लिए निकाली जाएगी। शाम 6 बजे बाबा महाकाल का शाही श्रृंगार एवं शिव विवाह होगा, जबकि रात्रि 9 बजे महाआरती एवं 56 भोग प्रसाद का आयोजन श्री शिव शक्ति भवन मंदिर में किया जाएगा। 16 फरवरी को भव्य श्रृंगार, महिला संगीत एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजक श्री महाकाल बाबा सेवा समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने की अपील की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस