6:38 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

अपर पुलिस अधीक्षक नगर एंव उपजिलाधिकारी सदर ने जनता की समस्याओं को सुना

अपर पुलिस अधीक्षक नगर एंव उपजिलाधिकारी सदर द्वारा संयुक्त रुप से सदर तहसील पर समाधान दिवस पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

आज दिनांक 07.02.2026 को समाधान दिवस पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी एवं उपजिलाधिकारी सदर श्री मोहित कुमार द्वारा सदर तहसील पर उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके विधिक एवं समयबद्ध निस्तारण कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया,साथ ही संबंधित अधिकारियों को जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण विधिक निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए । इस दौरान क्षेत्राधिकारी उझानी व अन्य राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस