1:51 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी कॉलेज में शोध छात्रा का प्री-पीएचडी प्रेजेंटेशन संपन्न

बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग की शोध छात्रा सरला देवी का प्री-पीएचडी प्रेजेंटेशन/मौखिक परीक्षा संपन्न हुई। सरला देवी डॉ. पंकज कुमार सिंह के निर्देशन में अपना शोध कार्य कर रही हैं। उन्होंने भारतीय परिवार के बदलते प्रतिमान तथा बच्चों के समाजीकरण पर इसके प्रभावों का समाजशास्त्रीय अध्ययन विषय पर अपना प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने की। विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ. संतोष कुमार सिंह डॉ. सतीश सिंह यादव तथा डॉ. शिल्पी तोमर और शालू गुप्ता मौजूद रहीं। इस मौके पर डा.शाहबुद्दीन अली खान, अब्दुल रईस, सुभाष बाबू, सूरजपाल, प्रदीप कुमार सहित एमए प्रथम व तृतीय सेमेस्टर समाजशास्त्र, हिंदी एवं राजनीति विज्ञान की छात्राएं उपस्थित रहीं।

विज्ञापन एक्सप्रेस