बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम वनबेहटा स्थित ग्रामदेवी मंदिर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति से सराबोर रहा। सुबह हवन के उपरांत देवी मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा देर शाम तक चलता रहा। प्रसाद ग्रहण करने के लिए मंदिर परिसर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। आयोजकों द्वारा महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग बैठने की समुचित व्यवस्था की गई थी। रात्रि बेला में मां भगवती का विशाल जागरण आयोजित हुआ। श्री अम्बे जागरण मंडल राजू सांवरिया एंड पार्टी के प्रसिद्ध कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया। जागरण के दौरान भगवान शिव-पार्वती, भगवान श्रीराम मां सीता, राधा-कृष्ण, श्रीहनुमान जी एवं मां भगवती की आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जिन्हें देख श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। भजनों की तर्ज पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और जय माता दी के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। जागरण के बाद हलुआ-चना के प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में श्याम वीर चौहान, भानु प्रताप सिंह चौहान, यादराम शाक्य, वीरेश सिसोदिया, उदय भान सिंह, युवराज सिंह, विजय कश्यप, हरिशंकर शाक्य, रविंद्र सोलंकी, रामभरोसे भगत जी, अरुण सिंह, मुनेश चौहान, राजभान सिंह, अजय पाल सोलंकी, सुनील कुमार, अनिल सागर, किशन, संजीव, कमल सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

