छह इंडीकेटर्स पर शत-प्रतिशत लक्ष्य का लिया संकल्प
बिल्सी। विकास खंड अम्बियापुर में बुधवार को ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ का भव्य शुभारंभ विधायक हरीश शाक्य ने फीता काटकर किया। विधायक ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और पशु चिकित्सा से जुड़े छह प्रमुख इंडीकेटर्स पर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर ब्लॉक को विकास के प्रत्येक मानक पर संपूर्ण बनाना है। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विधायक ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। उत्कृष्ट कार्य के लिए पोषण क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकत्री, स्वास्थ्य क्षेत्र में एएनएम, वीबीजी राम योजना में रोजगार सेवक, एनआरएलएम के अंतर्गत विद्युत सखी द्वारा एक माह में 90 हजार रुपये का कमीशन अर्जित करने पर, साथ ही समूह सखियों, पंचायत सहायकों, सचिवों एवं ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख रेखा भारती, बीडीओ शैली गोविल, डा.अनिल कुमार गुप्ता, सीडीपीओ राखी गुप्ता, एसएचओ मनोज, प्रधान मुजाहिद खान, लालू यादव, डा.हैदर अली, नन्हे सिंह आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

