12:52 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

स्पर्श कुष्ठ अभियान के तहत अगोल के बच्चों की हुई जांच

स्कूल के बच्चों ने गांव में निकली जागरुकता रैली
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम अगौल स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के अंतर्गत बच्चों के शरीर पर सुन्न दाग-धब्बों की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यहां पहुंचे भुवनेश कुमार ने बच्चों का परीक्षण कर कुष्ठ रोग के लक्षणों के बारे में जानकारी दी और समय पर पहचान व उपचार के महत्व को समझाया। इस दौरान बच्चों को बताया कि कुष्ठ रोग पूरी तरह से इलाज योग्य है और शुरुआती अवस्था में पहचान होने पर इससे होने वाली विकृति से बचा जा सकता है। बच्चों को त्वचा पर सफेद या सुन्न दाग दिखने, झनझनाहट या सुन्नपन महसूस होने पर तुरंत परिजनों को बताने की सलाह दी गई। कार्यक्रम के बाद विद्यालय के बच्चों, शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा गांव में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक किया गया और भ्रांतियों को दूर करने का संदेश दिया गया। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे कुष्ठ रोग को लेकर डरें नहीं, बल्कि लक्षण दिखने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक बृजेश शर्मा, सहायक अध्यापक मनोज कुमार सक्सेना समेत आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.